मेडिटेशन कैसे करें (Meditation Kaise Kare)

मेडिटेशन कैसे करें (Meditation Kaise Kare)| मेडिटेशन करते समय क्या सोचना चाहिए | घर पर मेडिटेशन कैसे करें | मेडिटेशन कब करना चाहिए आदि जैसे सवालों को हम जानेंगे।

आज के समय में काफी सारे लोग हैं जो तनाव से परेशान रहते हैं उन सभी लोगों को तनाव मुक्त होने के लिए लोगों के द्वारा मेडिटेशन की सलाह दी जाती है लेकिन मेडिटेशन कैसे करें?

meditation kaise kare

मेडिटेशन की सही तरीके की जानकारी न होने के कारण लोग अपने परेशानी से निकल नहीं पाते हैं अगर आपको भी मेडिटेशन कैसे करें? ऐसी कोई समस्या है तो हमारे आर्टिकल में अंत तक बने रहें।

आज के आर्टिकल में हम आपके खास तौर पर मेडिटेशन कैसे करें इसके बारे में बताएंगे, मेडिटेशन करने से लोगों का दिमाग तनाव मुक्त हो जाता है इसलिए डॉक्टर के द्वारा भी मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है।

तो चलिए अब हम जानते हैं मेडिटेशन कैसे करें।

मेडिटेशन कैसे करें? – Meditation Kaise Kare

अगर आपको मेडिटेशन करना है तो उसके लिए आपको शांत जगह ढूंढना होता और सात चरणों में मेडिटेशन करना होता है अब आपके मन में सवाल आएगा कि मेडिटेशन करने के लिए यह सात चरण होते क्या है?

तो चलिए हम कुछ बिंदुओं के द्वारा मेडिटेशन को जानते हैं, कि मेडिटेशन आप किस प्रकार कर सकते हैं।

  • शांत वातावरण ढूंढ कर मेडिटेशन के लिए ध्यान करें।
  • मेडिटेशन करने के लिए लंबी गहरी सांस ले।
  • अपने कंफर्ट का ध्यान रखकर मेडिटेशन करें।
  • मेडिटेशन के दौरान अपने बॉडी पार्ट्स पर ध्यान लगाए।
  • मेडिटेशन करते वक्त किसी मंत्र को दोहराएं जिस आपको मेडिटेशन करते वक्त थोड़ा रिलैक्स महसूस होगा।

तो चलिए हम थोड़ा विस्तार पूर्वक तरीके से जानते हैं कि मेडिटेशन कैसे करें?, हम आपको मेडिटेशन के बारे में विस्तार पूर्वक तरीके से बताएंगे कि कौन-कौन सी बातों को ध्यान में रखकर मेडिटेशन कर सकते हैं।

शांत वातावरण ढूंढ कर मेडिटेशन करें।

मेडिटेशन करने के लिए आपको शांत वातावरण ढूंढने की आवश्यकता होती है शांत वातावरण के अनुसार ही आप अच्छी तरह मेडिटेशन के लिए ध्यान कर पाते हैं।

आपने अक्सर गौर किया होगा ध्यान केंद्रित करते समय ही कोई भी व्यक्ति शांत वातावरण की तलाश करता है ऐसा इसलिए क्योंकि शांत वातावरण में ही उन्हें अच्छा महसूस होता है।

मेडिटेशन करने के लिए लंबी गहरी सांस ले।

मेडिटेशन करने बैठे तो एक लंबी गहरी सांस ले, अंदर की ओर गहरी सांस लेकर बाहर की ओर लंबी सांस छोड़ने से ही मेडिटेशन के द्वारा आप अपने मन को शांत कर सकते हैं।

सांसों की इस प्रक्रिया को मेडिटेशन के दौरान करना बहुत जरूरी होता है तभी आप अच्छी तरह मेडिटेशन कर सकते हैं।

लंबी गहरी सांस लेने से आपके मन में चल रही नकारात्मक विचारों की शक्तियां भी दूर हो जाती हैं और आपको शांत मन महसूस होता है।

मेडिटेशन करते वक्त अपने कंफर्ट का ध्यान रखें।

मेडिटेशन करते वक्त आपको रिलैक्स रहने की जरूरत होती है आप जितना कंफर्ट में रहेंगे उतना आपके लिए अच्छा होता है।

कंफर्ट में रहने के लिए आप आरामदायक कपड़े पहन सकते हैं या फिर ऐसे कपड़ों को पहन सकते हैं जिसमें आपको आराम महसूस होता है इससे आपको ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।

मेडिटेशन के दौरान अपने बॉडी पार्ट्स पर ध्यान लगाए।

आपको मेडिटेशन करते वक्त अपने बॉडी पार्ट्स पर ध्यान लगाए रखना होता है आप अपने बॉडी के अंगों पर ध्यान केंद्रित करते हुए मेडिटेशन करेंगे तो आपका दिमाग शांत रहता है।

मेडिटेशन के दौरान अपने बॉडी पार्ट्स पर ध्यान लगाना बहुत जरूरी होता है जिससे आपका मन एकाग्र होकर शांत हो जाता है।

मेडिटेशन करते वक्त मंत्र दोहराएं।

मंत्र दोहराने से हमारा मतलब है कि कोई ऐसा शब्द या वाक्य का उच्चारण आपको करना जिससे आपको मोटिवेशन आए और आपको मेडिटेशन करने में मदद मिले।

मेडिटेशन करते वक्त को ऊर्जा की आवश्यकता होती है जिसके लिए आपको मेडिटेशन का कोई एक मंत्र निर्धारित करके मेडिटेशन के दौरान पढ़ना चाहिए। 

घर पर मेडिटेशन कैसे करें? 

meditation kaise kare

अपने घर पर मेडिटेशन करने के लिए आपके घर पर भी शांत वातावरण की तलाश करनी चाहिए, आपके घर पर शांत वातावरण सुबह के समय या रात्रि के समय देखने को मिलेगा इसलिए आप इन दोनों समय में से किसी भी एक समय पर घर पर मेडिटेशन कर सकते हैं।

मेडिटेशन करने की प्रक्रिया हर जगह बिल्कुल समान ही होती है आप जिस तरह मेडिटेशन करते हैं हैं उस प्रक्रिया से ही मेडिटेशन कर सकते हैं।

आपको मेडिटेशन करने के लिए केवल एक साथ वातावरण और एक आरामदायक वस्त्र की आवश्यकता होती है जिसका इस्तेमाल करके आप मेडिटेशन कर सकते हैं।

घर पर मेडिटेशन करने के लिए आपके घर पर एक शांति जगह पर बैठकर लंबी गहरी सांस लेना है और ओम मंत्र का उच्चारण करना होता है।

मेडिटेशन करते समय क्या सोचना चाहिए?

अगर आप मेडिटेशन करना चाहते हैं तो आपको मेडिटेशन करते समय अपने ज्ञान को केंद्रित करने के बारे में सोचना होता है या फिर आप अपने मन को शांत करने के लिए अपने शरीर के विभिन्न अंगों के बारे में सोच सकते हैं, जिससे आपको मेडिटेशन करते वक्त ध्यान करने में मदद मिलेगी।

इसलिए जब भी अपना मेडिटेशन करने का सच है तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि मेडिटेशन करते वक्त आपका मन शांत होना चाहिए।

मेडिटेशन करने से पहले क्या करना चाहिए? (Meditation Karne Se Pahle Kya Karna Chahiye)

यदि आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको मेडिटेशन करना चाहिए, हालांकि बहुत सारे लोग एकाग्रचित्त होकर मेडिटेशन नहीं कर पाते हैं। इसलिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे है, जिसे आपको मेडिटेशन करने से पहले करना चाहिए, जिससे आपका ध्यान पूरा केंद्रित हो सकेगा।

  • मेडिटेशन की शुरुआत करने से पहले आपको लंबी गहरी सांस लेनी चाहिए।
  • मेडिटेशन करने से पहले आपको योगाभ्यास करना चाहिए, जिससे आपका बेहतर ढंग से रक्त संचार हो सकेगा।
  • मेडिटेशन करने के लिए आपको सही समय का चयन करना चाहिए और आपको रोजाना एक ही समय पर मेडिटेशन करना चाहिए। 
  • मेडिटेशन करने के लिए आपको शांत स्थान का चयन करना चाहिए, जहां पर सकारात्मक ऊर्जा हो।
  • मेडिटेशन करने के लिए आपको रीड की हड्डी सीधी रखनी चाहिए और आपको ढीले ढाले कपड़े पहनने चाहिए, जिससे आपके शरीर पर अधिक दबाव न बने।

सुबह कितने बजे मेडिटेशन करना चाहिए? (Subah Kitne Baje Meditation Karna Chahiye)

मेडिटेशन करने से हमारे शरीर को बहुत सारे लाभ मिलते हैं, इससे हमारा दिमाग शांत रहता है और हमारे विचारों को एक नई ऊर्जा मिलती है, हालांकि यदि हम गलत तरीके से मेडिटेशन करते हैं, तो इससे आपको कोई भी लाभ नहीं मिलेगा। 

इसलिए मेडिटेशन करने के लिए आपको सुबह का समय चयन करना चाहिए, जिसमें आप सुबह 4 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक मेडिटेशन कर सकते हैं, क्योंकि सुबह में हमारा दिमाग काफी तरोताजा रहता है।

रात में मेडिटेशन कैसे करें? (Raat me Meditation Kaise Kare)

सुबह के समय मेडिटेशन करना काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन यदि आप रात के समय भी मेडिटेशन करते हैं, तो भी आपको बहुत सारे लाभ मिलेंगे। तो आइए जानते हैं, कि रात में मेडिटेशन करने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

  • यदि आप रात में सोने से पहले मेडिटेशन करते हैं, तो इससे आपके बॉडी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और आपको काफी अच्छी नींद आएगी। 
  • यदि दिन भर कार्य करने के पश्चात आपको शारीरिक और मानसिक थकान होता है, तो मेडिटेशन करने से आपको थकान से छुटकारा मिलेगा।
  • बहुत लोग रात के समय में ओवर थिंकिंग करते हैं, इसलिए यदि आप मेडिटेशन करते हैं, तो आपको ओवर थिंकिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप रिलैक्स होकर सो सकेंगे।

मेडिटेशन करते समय हमें क्या सोचना चाहिए? (Meditation Karte Samay Hame Kya Sochna Chahiye)

मेडिटेशन करने के लिए आपको अपने श्वास पर ध्यान देना चाहिए और जितने समय के लिए आप मेडिटेशन करते हैं, उतने समय के लिए आपको अपने दिमाग को स्थिर रखने की कोशिश करनी चाहिए। मेडिटेशन के दौरान आपको केवल सकारात्मक सोचना चाहिए, जिससे मेडिटेशन का आपके जीवन पर बेहतर प्रभाव पड़ सके।

मेडिटेशन कब करना चाहिए?

आमतौर पर ज्यादातर लोग जब तनाव ग्रस्त होते हैं तब मेडिटेशन करना पसंद करते हैं लेकिन अगर आप अपने मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन करना चाहते हैं तो भी आप मेडिटेशन कर सकते हैं।

मेडिटेशन कोई बुरी लत नहीं होती है यह एक साधना होती है जो कि आमतौर पर लोग अपने मन को शांत रखने के लिए करते हैं।

FAQ – मेडिटेशन कैसे करें? – Meditation Kaise Kare

Q1. मेडिटेशन की शुरुआत कैसे करें?

मेडिटेशन की शुरुआत लंबी गहरी सांस लेकर आप कर सकते हैं, इसकी शुरुआत करने के लिए आपको सबसे पहले एक साथ जगह तलाश करना होता है और उसके बाद वहां पर एक विश्राम मुद्रा में बैठकर मेडिटेशन की शुरुआत करनी होती है।

Q2. मेडिटेशन करने का सही तरीका क्या है?

एक शांत जगह बैठकर गहरी सांस लेकर सांसों को छोड़ना मेडिटेशन करने का सही तरीका है व्यक्ति किसी मंत्र का उच्चारण भी कर सकता है।

Q3. मेडिटेशन कितने मिनट तक करना चाहिए?

मेडिटेशन लगभग 15 से 30 मिनट तक करना चाहिए हालांकि आप चाहे तो अपनी क्षमता अनुसार अधिक समय तक भी मेडिटेशन कर सकते हैं।

Conclusion – मेडिटेशन कैसे करें?

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको मुख्य रूप से बताया कि मेडिटेशन कैसे करें (Meditation Kaise Kare) या मेडिटेशन कैसे कर सकते हैं।

हमें हमको मेडिटेशन करने के सभी प्रकार के तरीकों के बारे में बताया है इसके साथ ही मेडिटेशन के अन्य सवाल जैसे कि घर पर मेडिटेशन कैसे कर सकते हैं?, मेडिटेशन करते वक्त क्या सोचना चाहिए आदि जिससे प्रश्नों के बारे में भी हमने आपको बताया है।

अंत में मेडिटेशन कैसे करें इससे संबंधित प्रश्न भी हमने आपको बताए हैं आशा करती हूं हमारे द्वारा दी जाने वाली जानकारी आपको पसंद आई है धन्यवाद।

Leave a Comment