अपने अशांत मन को शांत कैसे करें | man ko shant kaise kare?

अपने अशांत मन को शांत कैसे करें (man ko shant kaise kare) कई बार लोगों का मन बहुत ज्यादा अशांत रहता है, ऐसे में लोग अपने मन को शांत करने की कोशिश करते हैं लेकिन मन को शांत कैसे करें इसके बारे में सही तरीका बहुत कम लोगों को ही पता होता है।

अगर आप भी अपने मन को शांत करना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े हमें आशा है कि हमारे द्वारा दी जाने वाले जानकारी को जानकर आपको अपने मन को शांत करने में मदद मिलेगी।

तो चलिए अब हम जानते हैं कि आप किस प्रकार अपने मन की अशांति को दूर करके मन को शांत कर सकते हैं।

मन को शांत कैसे करें (man ko shant kaise kare) 

अपने अशांत मन को शांत कैसे करें | man ko shant kaise kare?

किसी भी व्यक्ति का मन बहुत ही चंचल होता है इसलिए मन को शांत रखने के लिए दिमाग को काबू में रखने की जरूरत होती है।

आज के समय में लोगों का मन अशांत रहने की मुख्य वजह किसी बीमारी से ग्रसित होना या फिर किसी प्रकार की चिंता आदि करना होता है, जिससे अपने मन को शांत करने के लिए आपको अपने दिमाग पर कंट्रोल करने की आवश्यकता होती है।

तो चलिए हम कुछ तरीकों को बताते हैं जिसके द्वारा आप अपने मन को आसानी से शांत कर सकते हैं।

  • Love Yourself यानी अपने आप से प्यार करके मन को शांत करें।
  • Meditation मन को शांत करने के लिए काफी अच्छा व्यायाम माना जाता है।
  • खुश रहकर अपने मन को शांत किया जा सकता है।
  • सकारात्मक विचारों के बारे में सोचकर आप खुद को शांत कर सकते हैं।
  • बेकार की आदतों को छोड़कर खुद को शांत करें।
  • मन को शांत करने के लिए शारीरिक व्यायाम काफी ज्यादा कारगर साबित होता है।
  • पूरी नींद ले और मन को शांत करें।
  • अपने पसंद के गाने सुनकर मन को शांत कर सकते हैं।
  • प्रेरणादायक किताबें पढ़कर खुद को रिलैक्स महसूस करे और शांत करें।

इस प्रकार हमारे द्वारा बताए जाने वाले इन निम्न तरीकों से आप अपने मन को शांत कर सकते हैं, मन को शांत करने के लिए इन सभी बातों को आप अपने जीवन में किस प्रकार अपनाए जब आपका मन अशांत हो इसके बारे में हम एक विस्तृत विवरण से जानते हैं।

#1. Love Yourself 

अपने मन को शांत करने के लिए सबसे अच्छी बात यह होती है कि आप खुद से प्यार करें क्योंकि जब आप खुद से प्यार करते हैं तो आपका मन भी शांत हो जाता है।

अगर आप अपने आप से प्यार करते हैं तो आप अपने द्वारा किए जाने वाले हर कार्य से भी प्यार करेंगे जिससे आपका मन बहुत शांत रहेगा।

आप बात आती है कि आप खुद से प्यार कैसे करेंगे इसके लिए आपको अपने मन में यह सोचना होता है कि जीवन में खुद से प्यार करना बहुत जरूरी होता है इसलिए एकांत में बैठकर खुद के बारे में सोचे, जिससे आप खुद से प्यार करने लगेंगे।

जिसके लिए आपको अपने आसपास की छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढनी होती है, अगर आप खुद से प्यार करेंगे तो आपको अपने आसपास की हर चीज अच्छी लगेगी।

जब आपका मन अच्छा होगा तो जाहिर सी बात है कि आपका मन भी शांत होगा।

#2. Meditation

आज के समय में लोगों को काफी ज्यादा थकावट होती है, जिनकी वजह से उनका मन बहुत ज्यादा अशांत होता है ऐसे में बहुत से लोग मेडिटेशन की मदद लेते हैं जिसके माध्यम से उनका मन शांत रहता है।

इसलिए अगर आपका भी मन अशांत है और आप बहुत बुरा महसूस करते हैं तो आप मेडिटेशन करें आपका मन खुश रहने लगेगा।

मेडिटेशन एक ऐसा व्यायाम है जो आपके मन को काफी शांति पहुंचाता है, जिससे आपको सांस लेने में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है।

आप चाहे तो मेडिटेशन के माध्यम से बिल्कुल कम समय में अपना मन शांत कर सकते हैं आपको मेडिटेशन हमेशा सुबह के समय में ही करना चाहिए क्योंकि सुबह के समय वातावरण काफी शुद्ध होता है।

#3. Be happy 

आपको हमेशा अपने मन को खुश रखना चाहिए जिससे आपका मन हमेशा शांत रहेगा, एक सोच से पता चला है कि जो व्यक्ति ज्यादातर खुश रहते हैं वह व्यक्ति उदास भी बहुत कम होते हैं।

इसलिए अगर आपका मन खुश रहेगा तो जाहिर सी बात है आपका मन भी शांत रहेगा, इसलिए आपको ऐसा प्रयास करना चाहिए कि आपका मन खुश रहे।

जब आप अपने मन के मुताबिक काम करेंगे तभी आपका दिमाग शांत और रिलैक्स रहता है, इसलिए आपको अपने मन को खुश रखने के लिए वह सभी काम करने चाहिए जो आपका मन करना चाहता है।

उदाहरण के तौर पर अगर आपका मन किसी अच्छे व्यक्ति से बात करना पसंद करता है और आपको ऐसा करने से खुशी मिलती है तो आपको किसी अच्छे व्यक्ति से बात करना चाहिए।

इसके अलावा अगर आपके मन को गरीबों की सेवा करके शांति महसूस होती है तो आपको ऐसा ही करना चाहिए।

#4. Positive thinking 

आपको अपने मन को शांत रखने के लिए हमेशा सकारात्मक विचार रखना चाहिए अर्थात आप जितनी पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे उतना अधिक आपका मन शांत रहेगा।

कई सारे लोग होते हैं जो किसी गलत काम को होने से पहले ही उस गलत काम का अनुमान लगाकर उसके लिए अफसोस करके अपने मन को दुखी करते हैं।

लेकिन आपको अपने मन को दुखी नहीं करना है आपको अपने मन में यह निर्णय करना है कि जो भी होगा वह अच्छा होगा।

क्योंकि काफी सारे लोगों के पास सकारात्मक विचारों की कमी होती है, इसलिए आपको अपने पास अधिक से अधिक सकारात्मक विचार रखने की कोशिश करनी चाहिए।

#5. Quit the bad habit 

अपनी बुरी आदत को छोड़कर अपने मन को शांत कर सकते हैं आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो बुरी आदतों से परेशान है जिस कारण उनका मन अशांत रहता है।

अगर आप अपने मन को शांत करना चाहते हैं तो सबसे पहले इन सभी बुरी आदतों को छोड़ें तभी आप जीवन में शांति से अपना जीवन व्यतीत कर पाएंगे।

#6. Physical exercise

एक शोध से पता चला है कि व्यायाम करने वाले लोग काफी ज्यादा शांत स्वभाव के होते हैं, अर्थात जो लोग सुबह के समय में रोजाना व्यायाम करते हैं उन लोगों का मन बहुत ही शांत होता है।

क्योंकि व्यायाम करने से कई सारी बीमारियां दूर हो जाती है और व्यक्ति का मन स्वस्थ हो जाता है मन जितना स्वस्थ होगा उतना मन शांत होगा।

इसलिए अगर आपको अपने मन को शांत करना है तो इसके लिए आपको शारीरिक व्यायाम करने की भी जरूरत होती है जिससे आप अपने आप को खुश कर सकते हैं।

#7. Get enough sleep 

मन को शांत करने के लिए आपको उचित नींद लेने की भी आवश्यकता होती है, अगर आप पर्याप्त नींद लेकर अपनी नींद को पूरा करते हैं तो आपका मन शांत रहता है।

आपने अक्सर देखा होगा जब आप रात्रि के समय अच्छी तरह नहीं सोते हैं तो आपको पूरे दिन चिड़चिड़ापन महसूस होता है जो की पर्याप्त नींद नहीं लेने के कारण होता है।

पर्याप्त नींद नहीं लेने के कारण ही आप दिन भर अशांत महसूस करते हैं और आपका मन भी बहुत बेचैन रहता है ऐसे में आपको रात्रि के समय पर्याप्त नींद लेने की भरपूर आवश्यकता होती है।

इसलिए अगर आप अपने मन को शांत करना चाहते हैं तो रात्रि में पर्याप्त नींद ले।

#8. Listen your favorite song

कई बार मन को शांत करने के लिए गानों को सुनना भी कारगर साबित होता है काफी सारे लोग होते हैं जिन्हें गाने सुनना पसंद होता है ऐसे में अगर आप भी अपने मन को शांत करने के लिए गाने सुनते हैं तो आपका मन अवश्य शांत होता है।

गाने सुनना एक थेरेपी की तरह काम करता है बहुत सारे लोग मन अशांत होने के समय भगवान के भजन सुनना पसंद करते हैं, तो काफी सारे लोग रोमांटिक गाने सुनना पसंद करते हैं, इसी तरह अलग-अलग लोगों के अनुसार अलग-अलग गाने सुनना पसंद करते हैं जिनसे उनका मन शांत होता है।

अगर आपकी गानों के द्वारा अपने मन को शांत करना चाहते हैं तो आप अपने पसंद के गाने को सुनकर अपने मन को शांत कर सकते हैं।

अपने माइंड को कंट्रोल कैसे करें? (Apne Mind Ko Control Kaise Kare)

यदि आपके भी दिमाग में हमेशा गंदे विचार आते हैं और आपका मन हमेशा अशांत रहता है, तो आप इस लेख में बताएं गए तरीके का इस्तेमाल करके अपने मांइड को कंट्रोल कर सकते हैं।

#1. रोजाना 30 मिनट तक मेडिटेशन करें 

मन को कंट्रोल करने के लिए आपको रोजाना 30 मिनट तक मेडिटेशन करना चाहिए, क्योंकि मेडिटेशन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे मन और दिमाग दोनों शांत रहता है, इसीलिए यदि आप मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो इससे आपका रूटीन काफी अच्छा रहेगा और आप दिन भर में जितने भी कार्य करेंगे, उसमें आप पूरा फोकस लगा पाएंगे। 

#2. रोजाना सुबह मोटिवेशनल वीडियो देखें 

सुबह उठने के पश्चात आपको रोजाना मोटिवेशनल वीडियो अथवा ज्ञानवर्धक बातें सुननी चाहिए, जिससे आपको ऊर्जा मिलेगी और आपके मन में जितने भी गंदे विचार होंगे, वह दूर हों जाएंगे।

#3. किताब पढ़ें 

मन को कंट्रोल करने के लिए किताब पढ़ना भी एक शानदार तरीका है, क्योंकि किताब पढ़ने के दौरान हमारा पूरा फोकस किताब पर रहता है, ऐसे में यदि आप रोजाना कम से कम 30 मिनट अथवा 45 मिनट तक किताब पढ़ते हैं, तो आपका दिमाग काफी रिलैक्स होगा।

#4. सुबह में वॉकिंग करें 

वॉकिंग करना भी एक तरह का एक्सरसाइज होता है, जिससे मन को शांत करने में मदद मिलती है, इसीलिए आपको सुबह उठने के पश्चात वॉकिंग पर जाना चाहिए।

#5. भविष्य के बारे में अधिक न सोचें 

बहुत सारे लोग इस वजह से परेशान रहते हैं, क्योंकि वह अपने भविष्य को लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहते हैं, इसीलिए आपको भविष्य के बारे में चिंता करने के बजाय अपने वर्तमान पर फोकस करना चाहिए और छोटा-छोटा गोल बनाना चाहिए, जैसे-जैसे आप गोल को पूरा करते जाएंगे, आपकी चिंता भी दूर हो जाएगी।

दिमाग को शांत और तेज कैसे करें? (Dimag Ko Shant Aur Tej Kaise Kare) 

दिमाग को शांत रखने के लिए आपको तनावग्रस्त माहौल से दूर रहना चाहिए और सुंदर वातावरण में रहना चाहिए, इसके अलावा आपको ऐसे लोगों की संगत से दूर रहना चाहिए, जो गलत विचार रखते हैं, साथ ही आपको सोशल मीडिया से भी दूरी बनानी चाहिए अथवा आवश्यकता अनुसार ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको भरपूर नींद लेना चाहिए, जिससे आप तनावमुक्त रहेंगे, साथ ही आपको रनिंग, वॉकिंग तथा योगा का अभ्यास करना चाहिए।

इसके अलावा दिमाग को तेज करने के लिए आपको पौष्टिक आहार लेना चाहिए, खास तौर पर आपको ऐसे पदार्थ का सेवन करना चाहिए, जिसमें प्रोटीन और विटामिन की मात्रा अधिक होती है, जिससे आपके दिमाग के साथ-साथ आपके शरीर का भी विकास होगा। 

FAQs – man Ko shant kaise kare related 

#1. Man shant Na Ho To kya Karna chahie?

जब आपका मन शांत ना हो तो आपको अपने मन को शांत करने की कोशिश करनी चाहिए जिसके लिए आप कई सारे उपाय को अपना सकते हैं।

#2. Adhik sochne se apne man Ko shant kaise kare?

अगर आप अधिक सोचते हैं तो अधिक सोचने  से अपने मन को शांत करने के लिए आप व्यायाम का सहारा ले सकते हैं और अपने मन को शांत कर सकते हैं।

#3. Man ashant kyon hota Hai?

जब आपके मन के अनुसार कोई काम नहीं होता है तो आपका मन अपने आप अशांत हो जाता है।

Conclusion – man Ko shant kaise kare 

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको मुख्य रूप से बताया कि मन को शांत कैसे करें या अपने मन को आप शांत किस प्रकार कर सकते हैं।

मैंने आपको मन को शांत करने के सभी प्रकार के तरीकों के बारे में कुछ बिंदुओं से बताया है और उसके बाद उन सभी तरीकों के बारे में एक विस्तृत विवरण भी बताया है।

अंत में हमने इससे जुड़े कुछ सवालों को भी आपको बताया है हमें आशा है कि हमारे द्वारा दी जाने वाली यह सभी जानकारी आपको पसंद आई है धन्यवाद।

Leave a Comment